{"_id":"660e9ed52a6556e0220e5dad","slug":"footpath-construction-work-stalled-near-bhoranj-hospital-problems-in-traffic-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-125015-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल के पास फुटपाथ का निर्माण कार्य लटका, आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल के पास फुटपाथ का निर्माण कार्य लटका, आवागमन में दिक्कत
विज्ञापन
खोदाई करने के दो माह बाद भी नहीं हुआ कार्य, मरीज परेशान
अस्पताल के अंदर आने-जाने में मरीजों को हो रही खासी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज के पास फुटपाथ का निर्माण कार्य लटक गया है। दो माह पूर्व यहां पर फुटपाथ निर्माण के लिए खोदाई की गई थी लेकिन अभी तक फुटपाथ का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पानी भी जमा हो रहा है और सामने ही टैक्सियां भी खड़ी रहती हैं और यहां पर सड़क में मोड़ भी है। इसके चलते यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों सुरजीत, शंभू राम, संतोष, जीवनराम आदि ने मांग की है कि फुटपाथ का निर्माम कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाए। निर्माण कार्य अधर में लटकने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या के चलते स्थानीय लोगों और मरीजाें तथा उनके तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि बस्सी बाजार में निचली तरफ नालियां बनाने का काम चल रहा है। इसका काम खत्म होने के बाद अस्पताल के पास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।