{"_id":"662903bf9a8dec12d50fdf88","slug":"footpath-built-along-historical-chaugan-caved-in-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-126297-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक चौगान के साथ बनाया फुटपाथ धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक चौगान के साथ बनाया फुटपाथ धंसा
विज्ञापन
ऐतिहासिक चौगान के साथ बनाया फुटपाथ धंसा। संवाद
चार वर्ष पूर्व ही किया गया था निर्माण, राहगीर हो रहे परेशान
बारिश में जमा हो रहा फुटपाथ पर पानी, जगह-जगह पड़े हैं गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान की मुख्य सड़क के साथ बनाया गया फुटपाथ धंसने लगा है। जगह-जगह धंसे फुटपाथ के चलते निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। करीब चार वर्ष पूर्व ही इस फुटपाथ का निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए किया गया था। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान के साथ लंबे समय पहले एक सड़क का निर्माण किया गया। यहां रोजाना बसों व अन्य वाहनों का आवागमन चला रहता है।
वाहनों की आवाजाही को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क के साथ लंबे फुटपाथ का निर्माण किया था। फुटपाथ का निर्माण चौगान के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक किया था ताकि राहगीरों व सुबह सैर करने वालों को आवाजाही में समस्या पैदा न हो। साथ ही फुटपाथ से सड़क की भी सुंदरता देखने को मिले लेकिन यह लंब फुटपाथ कई जगह से धंसने के कारण बारिश में पानी एकत्र हो रहा है और अब गड्ढे भी पड़ने लगे हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अभिषेक का कहना है कि मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।