{"_id":"6352e324c3ecc27cfc5b5626","slug":"food-safety-department-filled-samples-of-nine-sweets-hamirpur-hp-news-sml4257062162","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ मिठाइयों के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ मिठाइयों के भरे सैंपल
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को हमीरपुर बाजार से आठ मिठाइयों के सैंपल भरे। त्योहारी सीजन होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। त्योहारी सीजन में दुकानदार मिठाइयों में मिलावट न कर सकें, इसके लिए विभाग पूरा प्रयास कर रहे हैं। त्योहारी सीजन होने के कारण कई दुकानदार मिठाइयों में मिलावट कर देते हैं और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बर्फी, कलाकंद, लड्डू, मिल्ककेक, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, चॉकलेट, केक, पेन केक सहित कुल नौ मिठाइयों के सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला ने कहा कि बाजार से नौ मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के पर यदि किसी सैंपल में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।