फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food Safety Department collected samples of 11 sweets in Hamirpur market.

Hamirpur (Himachal) News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने हमीरपुर बाजार में 11 मिठाइयों के भरे सैंपल

Tue, 14 Oct 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Oct 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department collected samples of 11 sweets in Hamirpur market.
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अभिषेक ठाकुर हमीरपुर बाजार में मिठाइयों के सैंपल भरते हुए। संवाद
हमीरपुर। दिवाली से एक सप्ताह पूर्व सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हमीरपुर बाजार में दबिश देकर मिठाइयों के 11 सैंपल भरे हैं। टीम ने पेड़ा, मलाई बर्फी, काजू कतली, पकौड़े, सोन पापड़ी, रसगुल्ला, मिल्क केक, गुलाब जामुन, डोडा बर्फी, कलाकंद और दो अन्य मिठाइयों का एक-एक सैंपल भरा। मुख्य बाजार हमीरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, दिवाली की भीड़ के चलते इससे दुकानदार थोड़े नाराज भी हुए लेकिन लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी विभागीय टीम ने गुणवत्तायुक्त मिठाई उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिलाभर में निरीक्षण कर सैंपल भरे हैं। दिवाली सीजन में विभागीय टीम ने सैंपलिंग की कवायद तेज कर दी है ताकि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की मिठाई उपलब्ध करवाई जा सके। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। एक सप्ताह बाद रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को मिठाइयों में रंगों का कम प्रयोग करने, साफ सफाई के साथ उच्च गुणवत्ता का सामान प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




हमीरपुर बाजार में एक दर्जन के करीब दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरन 11 प्रकार की मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं। सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अभिषेक ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed