{"_id":"6707d6ac61cc385cda0efe42","slug":"food-safety-department-became-active-as-soon-as-the-festive-season-arrived-filled-16-samples-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138066-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, 16 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, 16 सैंपल भरे
विज्ञापन
गांधी चौक से लेकर बस अड्डा तक की कार्रवाई
त्योहारी सीजन में लोगों को साफ और अच्छी गुणवत्ता की मिठाई देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। वीरवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोबाइल वैन के माध्यम से गांधी चौक से लेकर बस अड्डा तक विभिन्न दुकानों से 16 खाद्य पदार्थों पानी, तेल, दूध, पेय पदार्थ, सॉस और चटनी के सैंपल भरे। विभागीय जांच में सभी सैंपल सही पाए गए हैं। विभाग की ओर से सैंपल लेने के लिए बाजार में मोबाइल वैन को लगाया गया था ताकि सैंपलों की मौके पर ही रिपोर्ट प्रदान की जा सके। इस दौरान कोई भी उपभोक्ता मौके पर जाकर खाद्य पदार्थों की जांच कर सकता था। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों का लेन-देन अधिक होता है। ऐसे में कुछेक दुकानदार मुनाफे के चलते मिठाइयों में रंग और मिलावट कर देते हैं। इससे कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में विभाग की ओर से बाजार में जगह-जगह जाकर सैंपल भरे जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो। हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से हमीरपुर बाजार में चार दुकानदारों पर मिठाइयों में रंग डालने पर केस दर्ज किए गए हैं। इन केसों की न्यायालय में सुनवाई चल रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक खाद्य आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान दुकानदारों की ओर से मिठाइयों में रंग डाल दिया जाता है, ताकि मिठाइयां देखने में आकर्षक लगे, लेकिन मिठाइयों में रंग डालने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।