फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flying squad seized two vehicles in Nadaun sub-division

Hamirpur (Himachal) News: नादौन उपमंडल में उड़नदस्ते ने जब्त कीं दो गाड़ियां

Wed, 22 May 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
दोनों गाड़ियों से बांटी जा रही थीं मुफ्त दवाइयां
विज्ञापन

दवाइयों के अलावा कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली
सी-विजिल एप पर की गई शिकायत में लगाए थे प्रचार के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर । लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें लगातार फील्ड में अलर्ट हैं। बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप पर शिकायत मिलते ही तुरंत हरकत में आई नादौन विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) ने राजनौण धनेटा के पास एक संस्था हंस फाउंडेशन की गाड़ी को जब्त कर लिया। गांव बूणी में भी इसी संस्था की एक अन्य गाड़ी जब्त कर ली गई।
भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि आयोग के सी-विजिल एप पर मिली शिकायत में इन दोनों गाड़ियों के माध्यम से दवाइयों के वितरण की आड़ में चुनाव प्रचार के आरोप लगाए गए थे। नादौन विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों गाड़ियों के माध्यम से लोगों को मुफ्त दवाइयां बांटी जा रही थीं। गाड़ियों की गहन जांच की गई तथा इनकी पूरी वीडियोग्राफी भी की गई। इनमें दवाइयों के अलावा कोई भी अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। एफएसटी के प्रभारी दिली मोहम्मद की रिपोर्ट के अनुसार जब दोनों वाहनों के चालकों और दवाइयां बांट रहे कर्मचारियों से इनकी परमिशन के बारे में पूछा गया तो उनके पास किसी भी तरह की अनुमति नहीं थी। एफएसटी के प्रभारी दिली मोहम्मद ने दोनों गाड़ियों की जांच, वीडियोग्राफी और जब्त करने संबंधी सूचना सहायक व्यय पर्यवेक्षक के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दौरान धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना टॉल फ्री नंबर 1950 या भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप पर कर सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर 9317674331 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed