{"_id":"5f5e68068ebc3e57b7505fad","slug":"flower-rate-down-hamirpur-hp-news-sml344999166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकटकाल में फूल उत्पादक किसानों को खासा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकटकाल में फूल उत्पादक किसानों को खासा नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। कोरोना संकटकाल में फूल उत्पादक किसानों को खासा नुकसान हुआ है। उनके फूल नहीं बिक रहे हैं। पूर्व में बाहरी राज्यों में फूलों की अच्छी मांग रहती थी लेकिन, लॉकडाउन और कोरोना वायरस के कारण यह न के बराबर है।
उपमंडल के दलचेहड़ा पंचायत के फूल उत्पादकों कृष्णचंद, चकमोह पंचायत के सोमी तथा कलौहण के पवन कुमार ने कहा कि पिछले कई सालों से वह फूलों का उत्पादन करते हैं। पूर्व में बाहरी राज्य में फूलों को बेचकर अच्छी कमाई कर रहे थे लेकिन, बाहरी राज्यों में फूलों की मांग कम होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है और आर्थिक घाटा हो रहा है। फूल उत्पादक कृष्ण चंद ने कहा कि 20 फूलों का एक गुलदस्ता जो 200 रुपये में बिकता था, उसके अब 20 रुपये भी मुश्किल से मिल रहे हैं। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि फूल उत्पादकों को आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।