फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flood of devotees gathered in the temples, prayed for happiness and prosperity to Bhole.

Hamirpur (Himachal) News: देवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोले से की सुख समृद्धि की कामना

Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Flood of devotees gathered in the temples, prayed for happiness and prosperity to Bhole.
हमीरपुर शहर में स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते नन्हे भक्त। संवाद।
हमीरपुर/ ताल/ सलौणी। महाशिवरात्रि पर्व पर जिलाभर के देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त से दर्शनों के लिए लाइनों में लगना शुरू हो गए। शिवलिंग पर जल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने सुख और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा मिनी महाकुंभ का आयोजन गसोती खड्ड के किनारे किया गया। प्रयागराज संगम के पवित्र जल और गसोता महादेव की बावड़ियों के जल को स्वीमिंग पुल में डालकर स्नान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। विधायक आशीष शर्मा ने परिवार सहित मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं बिझड़ी क्षेत्र के शिवपुरी धाम समताना मंदिर परिसर में भगवान शिव और भगवान बुध की 16 विभिन्न प्रकारों से विशेष पूजा की गई। विशेष पूजा में एक साथ 500 लोगों ने भाग लिया। मंदिर कमेटी की ओर से अलग-अलग पूजा सामग्री और पार्थिव शिवलिंग श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन

पंडाल में मौजूद सैकड़ों भक्तों को आचार्य ने सुबह 10 बजे चार पहर की पूजा करवाई। सुबह 10 से 12 बजे तक बुध ग्रह का पूजन किया गया। इसके बाद 12 से दो बजे के बीच भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन कर रुद्राभिषेक भी किया गया। तीन से चार बजे तक महामृत्युंजय हवन किया गया। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित किया गया। पूजा में श्रद्धालुओं को दूध, लस्सी, पंजामृत, बिल पत्र सहित अन्य पूजन सामग्री प्रदान की गई। मंदिर में रातभर पूजन के बाद 27 फरवरी को हवन यज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा का समापन भी 27 फरवरी वीरवार को होगा। महामृत्युंजय संस्था समताना के प्रधान जनक सिंह ढटवालिया ने कहा कि पूजा में एक साथ 500 श्रद्धलुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने शिव तांडव और भजनों पर किया नृत्य
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव मंदिर हमीरपुर में सुबह 10:00 बजे झंडा रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे भगवान शिव की शोभा यात्रा बाजार से निकली। इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव और अन्य भजनों पर नृत्य किया। बुधवार शाम 06:00 बजे से देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। शिव मंदिर कमेटी के सदस्य विनोद पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।

अमर उजाला ने श्रद्धालुओं को वितरित किया गंगा जल
हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर जिलाभर के देवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। अमर उजाला की ओर से गसोता महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को निशुल्क गंगा जल वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस गंगाजल को गसोता महादेव के शिवलिंग पर अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।

संतोषी माता मंदिर और अवाहदेवी में भक्तों का लगा तांता
लदरौर/अवाहदेवी (हमीरपुर)। प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर खुथड़ी लदरौर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। अवाहदेवी शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही। मंदिर कमेटी प्रधान बलवंत सिंह ने बताया बुधवार को करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने भोले के दर्शन किए। सुबह 5:30 बजे से मंदिर दर्शनों के लिए खोल दिया गया था। वहीं गांव परोल शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन कृष्ण चंद ने बताया कि सुबह शिव मंदिर में पूजा-अर्चना हुई, उसके बाद हवन भी किया गया। नादौन के पत्तन बाजार में प्रसिद्ध एवं पौराणिक शिव मंदिर लवणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रही। बुधवार सुबह पांच बजे से ही पूजा करने वालों की लंबी लाइनें लग गईं। मंदिर में फलाहार तथा लस्सी का प्रसाद बांटा गया।

बिझड़ी शिव मंदिर कुआं चौक पर शिव भक्तों ने तांडव नृत्य
बिझड़ी (हमीरपुर)। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर कुआं चौक पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। स्थानीय कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य किय। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल बिझड़ी पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। बाजार में झांकी निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़सर संजीव कुमार, बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान गुरुदेव सिंह सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed