{"_id":"613900568ebc3ea80a3d1787","slug":"flood-control-work-will-be-done-on-the-banks-of-kunah-khad-in-hamirpur-and-bhoranj-hamirpur-hp-news-sml3831032147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर और भोरंज में कुनाह खड्ड के किनारे होगा बाढ़ नियंत्रण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर और भोरंज में कुनाह खड्ड के किनारे होगा बाढ़ नियंत्रण का कार्य
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बाढ़ नियंत्रण और फसलों की सिंचाई सुविधा के लिए जलशक्ति विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। हमीरपुर और भोरंज मंडल के अंतर्गत कुनाह खड्ड किनारे भूमि कटाव रोकने और बाढ़ नियंत्रण के लिए दो स्कीमों को नाबार्ड से स्वीकृति मिली है।
नाबार्ड से स्वीकृत इन स्कीमों में कुनाह खड्ड किनारे 12 हेक्टेयर भूमि, जबकि भोरंज मंडल के तहत कुनाह खड्ड के किनारे 35 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ और भूमि कटाव से बचाने के लिए कार्य किया जाएगा। वर्तमान में इन दोनों मंडलों के तहत कुनाह खड्ड से हर साल बरसात के मौसम में किसानों की उपजाऊ जमीन को बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचता है।
खड्ड के किनारे तटीकरण का कार्य होने से इस नुकसान से बचा जा सकेगा। इसके साथ ही उपमंडल नादौन के लिए नाबार्ड से 65 लाख रुपये की सिंचाई स्कीम को मंजूरी मिली है। सुकरियाह उपरली और बुहली और बेहरड गांव में बनने वाली इस सिंचाई परियोजना से क्षेत्र की 29 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस सुविधा के बाद किसान अपने खेतों में हर मौसम में फसल उजा सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग ने बताया कि नाबार्ड से विभाग की तीन स्कीमों को बजट की मंजूरी मिली है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन परियोजनाओं का कार्य शुरू होगा।