फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flag ceremony of National Holi Fair in Sujanpur on 27th

हमीरपुर (हि. प्र.): सुजानपुर में राष्ट्रीय होली मेले की झंडा रस्म 27 को

Sun, 19 Feb 2023 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर के चौगान में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर 27 फरवरी को झंडा रस्म का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बरसों से चली आ रही झंडा रस्म में क्षेत्र भर के ग्रामीण भाग लेंगे। झंडा रस्म के दौरान मेले के सफल आयोजन को लेकर मन्नत मांगी जाती थी। जिसे इस वर्ष भी प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा विधिवत पूर्ण से निभाया जाएगा। राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आगाज अष्टमी पर्व पर ढोल-नगाड़ों से होगा।
विज्ञापन


सरकारी तौर पर मेले का आयोजन पांच से आठ मार्च तक किया जाएगा। इसमें सात मार्च को गुलाल की होली खेली जाएगी। इसके उपरांत माह भर चौगान में मेले सुचारू रूप से चलते रहेंगे। राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर के प्रशासन द्वारा सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी का गठन कर लिया गया है। कमेटियों की ओर से मैदान में मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां करवाई जा रही है। उधर, पंडित रवि अवस्थी ने बताया कि 27 फरवरी को अष्टमी पर्व पर झंडा रस्म का शुभ मुहूर्त है और सात मार्च को गुलाल की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में मेला अधिकारी एसडीएम सुजानुपर डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर सभी कमेटियों का गठन कर दिया गया है। मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed