फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   five village containment free

तीन पंचायतों के पांच गांव कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर और नादौन की तीन पंचायतों के पांच गांवों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस संदर्भ के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत चलोह के गांव छनेड़ को 10 जून को तथा नादौन उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बूणी के गांव छल छोटा व जमनोटी बड़ी, ग्राम पंचायत नौहंगी, नरयाह का गांव लाहड़ को 11 जून को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। आदेशों में कहा गया है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तथा कंटेनमेंट अवधि में संक्रमण का कोई नया मामला यहां सामने नहीं आया है। ऐसे में इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में रखने की आवश्यकता नहीं है। अब यहां जिला के सामान्य भागों की तरह कर्फ्यू में ढील के दौरान विभिन्न गतिविधियों की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed