फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   five panchyat contenment zone free

बिझड़ी और आसपास की अन्य पांच पंचायतें कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Thu, 21 May 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के डूढार गांव के कोरोना मुक्त होने के बाद सारी बंदिशें हटा दी गई हैं। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने बड़सर उपमंडल में ग्राम पंचायत बिझड़ी व आसपास की पांच पंचायतों के कंटेनमेंट एवं बफर जोन घोषित क्षेत्रों को विमुक्त (डिनोटिफाई) करने के आदेश पारित किए हैं। 22 मई से यहां जिले के अन्य सामान्य क्षेत्रों की तरह कर्फ्यू में ढील व अन्य गतिविधियों के लिए छूट मान्य रहेगी। आदेशों के अनुसार डूढार गांव में 8 मई को कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति का मामला सामने आने के बाद ग्राम पंचायत बिझड़ी के समस्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। साथ लगती ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल के वार्ड नंबर-1 (कड़ा) वार्ड नंबर-2 (पधयान), ग्राम पंचायत सकरोह के वार्ड नंबर-1 (भिड़ु), ग्राम पंचायत दलचेड़ा के वार्ड नंबर-3 (चलसाई) व वार्ड नंबर-4 (कोटला), ग्राम पंचायत डंढवीं के वार्ड नंबर-2 (कच्छवीं) तथा ग्राम पंचायत सोहारी के वार्ड नंबर-5 (मंगलोटी भगेड़ राजपूतां) को बफर जोन बनाया गया था। इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया और कंटेनमेंट अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमित व्यक्ति के सभी प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों का भी अनुसरण किया गया और 14 दिन बीत जाने के उपरांत भी संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में विमुक्त (डीनोटिफाई) करने के आदेश पारित किए गए हैं। यह आदेश 22 मई से प्रभावी होंगे और आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed