फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First Vihal Mahila Mandal honored in Pahari Music

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी संगीत में प्रथम विहाल महिला मंडल को किया सम्मानित

Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा महिला मंडल मोर्चा नादौन की ओर से बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने की। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री तथा पूर्व विधायक कमलेश कुमारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि 21वीं शताब्दी पूरे तरीके से महिलाओं के नाम होगी।

पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भारत की महिलाएं पूरे देश को दिशा दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके बाद महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली। अंत में पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल विहाल और दूसरे स्थान पर पर रहने वाले महिला मंडल कोठी राजपूत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महासचिव अजमेल सिंह वर्मा, सुरेंद्र छिंदा, सरवन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुुंतला देवी, महासचिव सविता शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed