फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First the hassle of long queues, then the race to private labs for X-ray

Hamirpur (Himachal) News: पहले लंबी कतार का झंझट, फिर एक्सरे के लिए निजी लैबों की लगानी पड़ रही दौड़

Wed, 13 Mar 2024 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से खराब पड़ी है एक्सरे मशीन
विज्ञापन

मरीज हो रहे परेशान, बाहर निजी लैबों में 300 से 400 रुपये में करवाने पड़ रहे एक्सरे
अस्पताल में एक दिन में किए जाते हैं 300 के करीब एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल में मशीन तीन दिन से खराब पड़ी है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 200 के करीब मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। ऐसे में मरीज अब निजी लैबों में एक्सरे करवाने के लिए मजबूर हो गए हैं। बाहर की निजी लैबों में एक्सरे करवाने के 300 से 400 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, आपातकाल में आए मरीजों के परिजनों को तो खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों कुसुम, प्रेमलता, दिव्या, पूजा, सरवण दास, विष्णो दास, कर्मचंद आदि ने कहा कि एक तो पहले ही ओपीडी में लंबी कतारों में लगने के बाद बारी आती है और बाद में मशीनें भी खराब मिलती हैं। ऐसे में इधर-उधर के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, बाहर की निजी लैबों में मनमाने दाम वसूले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द मशीन को ठीक करवाया जाए ताकि थोड़ी राहत मिल सके। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मशीन की मरम्मत करवा दी जाएगी और शीघ्र ही एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed