फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First she lost her husband, now the accident took away her son.

Hamirpur (Himachal) News: पहले पति को खोया, अब हादसे ने छिन लिया बेटा

Thu, 23 Apr 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिंदगी ने अनुराधा की परीक्षा बार-बार ली लेकिन इस बार का दर्द असहनीय हो गया। पहले ससुर, फिर पति और अब बेटे की मौत ने मां को अंदर तक झकझोर दिया है। शिमला-मटौर हाईवे पर ठमाणी के पास मंगलवार रात हुए हादसे में रोहित की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन

रोहित ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा दी थी और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थींलेकिन हादसे ने उन उम्मीदों को एक झटके में तोड़ दिया। इससे पहले अनुराधा 12 साल पहले ससुर और छह साल पहले पति को खो चुकी हैं। पति की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। अब बेटे के जाने से बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन

परिवार में अब केवल महिलाएं ही रह गई हैं। अनुराधा के कंधों पर 70 वर्षीय सास शीला और 12 वर्षीय बेटी मोनिका की जिम्मेदारी आ गई है। मोनिका सातवीं कक्षा में पढ़ती है और भाई की मौत से सदमे में है। वह बार-बार अपने भाई को पुकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रोहित के पिता एनआईटी हमीरपुर में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। अनुराधा स्वयं स्कूल में बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं, जबकि ससुर आईटीबीपी से सेवानिवृत्त थे।

घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच रहे हैं, लेकिन मां की निगाहें अब भी दरवाजे पर टिकी हैं। उसे यकीन नहीं हो रहा कि उसका बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा। छोटी बेटी की आंखों में भी एक ही सवाल हैअब वह राखी किसके हाथ पर बांधेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed