फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First phase vaccination for people between 18 and 44 years of age today

18 से 44 वर्ष आयु के लोगों के लिए पहले चरण का टीकाकरण आज

Sun, 16 May 2021 11:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण का पहला चरण 17 मई सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रथम दिवस 13 सत्र आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक सत्र में 100 पात्र लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य खंड स्तर पर दो-दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। टौणी देवी स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत नागरिक अस्पताल टौणी देवी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा में सोमवार को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार भोरंज खंड के अंतर्गत नागरिक अस्पताल भोरंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू, बड़सर खंड में नागरिक अस्पताल बड़सर एवं सीएचसी बिझड़ी में, नादौन खंड में नागरिक अस्पताल नादौन एवं पीएचसी धनेटा, सुजानपुर खंड में नागरिक अस्पताल सुजानपुर एवं पीएचसी चौरी तथा गलोड़ स्वास्थ्य खंड में सीएचसी गलोड़ एवं पीएचसी कश्मीर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के पात्र लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी सत्र सुबह 9.00 से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में केवल 100 लोगों को ही टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि जिन लोगों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद स्लॉट बुक करने से संबंधित मोबाइल मैसेज प्राप्त हुआ है, केवल वही लोग टीकाकरण के लिए आएं। ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था फिलहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed