फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First he had a feast in bronze utensils, then the cunning man took away ration from the kitchen

Hamirpur (Himachal) News: पहले कांसे बर्तनों में उड़ाई दावत, फिर रसोई घर से राशन भी ले लगए शातिर

Mon, 10 Mar 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Mar 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
सलौणी गांव में एक घर में चोरी की घटना, घर के सदस्यों को नहीं लगी चोरी की भनक
विज्ञापन

मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलौणी (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत सलौणी गांव में एक घर में हुई चोरी की खूब चर्चा हो रही है। घर में चोरी करने वाले शातिरों ने पहले कांसे के बर्तनों में दावत उड़ाई और उसके बाद बर्तनों सहित रसोईघर से राशन, घी और अन्य सामान भी ले उड़े।

जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है,0 वह गांव के बिल्कुल बीच में स्थित है, लेकिन किसी को भी चोरी की जरा सी भनक तक नहीं लगी। घर के बगल में बने रसोईघर में शातिर आराम से दावत उड़ा गए, लेकिन घर के अन्य कमरों में सो रहे परिवार के एक भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। घर के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने कभी भी रसोईघर में ताला नहीं लगाया था। उन्होंने कहा कि तीन किलो देसी घी, पांच किलो चीनी, पांच किस्म की सात किलो दालें, एक कुकर, अचार के डिब्बे,
विज्ञापन

और कांसे की चार थालियां शातिरों ने चोरी की हैं। उन्होंने कहा कि रात को आलू-गोभी की सब्जी और माह चने की दाल बनाई गई थी। यह सब्जी और दाल और कुछ चपातियां बच गई थी। सुबह जब खाने बनाने के लिए रसोईघर में परिवार के सदस्य पहुंचे तो चोरी के बारे में पता चला। सलौणी महिला मंडल प्रधान पिंकी शर्मा ने कहा कि गांव में कोई भी परिवार रसोईघर में ताला नहीं लगाता है। यह पहली दफा हुआ कि गांव में रसोईघर में चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नशे के दलदल में फंसे युवा इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। नशे की जरूरत को पूरा करने इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा ह। भोटा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस विषय पर कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed