फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Firecrackers can be run in the district from eight to ten o'clock in the night

दीपावली पर संभल कर चलाएं पटाखे, मेडिकल कॉलेज में नहीं बर्न यूनिट

Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दीपावली पर्व पर पटाखे जरा संभल कर चलाएं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बर्न यूनिट नहीं हैं। प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी नहीं है। आग की चपेट में आकर झुलसने वाले लोगों को यहां से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया जाता है। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय आग से जलने की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। हालांकि, कोरोना से पूर्व अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के साथ बर्न वार्ड बनाया गया था, लेकिन कोविड के कारण बने डीसीएच के चलते इसे यहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बर्न वार्ड या बर्न यूनिट अस्पताल में स्थापित नहीं की गई। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से गंभीर रूप से जले मरीजों को टांडा या शिमला ही रेफर करना पड़ता है। हालांकि, दिवाली की रात पटाखों से जलने वाले लोगों को आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक के अलावा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सर्जन की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति आग या पटाखों से घायल होता है तो उसका उपचार यह सर्जन करेगा। इतने बड़े अस्पताल में बर्न यूनिट न होने पर जिले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष जताया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि दिवाली की रात अस्पताल में सर्जन की ड्यूटी बर्न केसों के लिए लगाई है। बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जन नहीं है। इस कारण गंभीर मरीजों को रेफर ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed