{"_id":"5decff178ebc3e1c1309730d","slug":"fire-instument-expaired-hamirpur-hp-news-sml3169406190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लिया जा रहा सबक, मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन यंत्र एक्सपायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लिया जा रहा सबक, मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन यंत्र एक्सपायर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एक्सपायर हुए अग्निशमन यंत्र।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। देशभर में हो रही भीषण आग की घटनाओं से सबक लेकर समय रहते इनसे बचाव के लिए पुख्ता कदम उठा लिए जाएं तो नुकसान से काफी हद तक बचा जा सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। जिले के कई सरकारी संस्थानों में आग जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता नहीं बरती जा रही है।
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो गए हैं। सरकारी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों को रिफिल करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पूर्व में कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो गए थे। अब बीते माह से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हैं। ऐसे में लोगों और कर्मचारियों को हादसे का खतरा बना हुआ है। भवन में आग की स्थिति में यह यंत्र कार्य नहीं करेंगे और अगर आग पर काबू पाना हो तो इन यंत्रों का कोई औचित्य नहीं रहेगा। ऐसे में अस्पताल आने वाले सैकड़ों मरीजों और कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा पेश आ सकता है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। वहीं, 300 से अधिक स्टाफ भी है। ऐसे में अगर कोई आग की घटना होती है तो अग्निशमन यंत्रों के कार्य न करने की स्थिति में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों में अखिल कुमार, विनोद कुमार, जोगिंद्र, संतोष, गौरव, भूमिदेव आदि का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को समय पर अग्निशमन यंत्रों को रिफिल करवाना चाहिए ताकि, आपात स्थिति में इनका प्रयोग किया जा सके और बड़े हादसे टलें। इस संबंध में अग्रसर प्रशामक दमकल विभाग हमीरपुर देवेंद्र भाटिया का कहना है कि अग्निशमन यंत्रों को दोबारा रिफिल करवाने की जिम्मेवारी संबंधित संस्थान की होती है। एक्सपायर होने के बाद यह यंत्र सुचारु कार्य नहीं करते हैं। इससे आग की स्थिति में अधिक नुकसान हो सकता है। एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि अग्निशमन यंत्रों को रिफिल करवा दिया जाएगा।