फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire in the forest of the forest department of Muthan village

Hamirpur (Himachal) News: मुठान गांव के वन विभाग के जंगल में लगी आग

Sat, 13 May 2023 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत कुठेड़ा के मुठान गांव के वन विभाग के जंगलों में उगी झाड़ियों में आग लग गई। इस अग्रिकांड में जंगल का 500 वर्गमीटर क्षेत्र जल गया। इस आगजनी की घटना में छोटे-छोटे पौधे आग से झुलस गए। मुठान गांव में शुक्रवार को दोपहर के समय जंगल में अचानक आग लग गई। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारी को दी, इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जंगल में लगी आग को काबू कर जंगल को और नुकसान होने से बचा लिया। अग्निशमन विभाग के राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुठान गांव में दोपहर के समय आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया। आग पर काबू पाकर जंगल को और नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed