{"_id":"5ed28e588ebc3e902e76b9d5","slug":"fire-in-house-hamirpur-hp-news-sml334322388","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोमंजिला स्लेटपोश मकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोमंजिला स्लेटपोश मकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत महारल में आग की घटना से दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी। शुक्रवार देर रात घटित इस घटना में करीब 2 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। शुक्रवार देर रात ग्राम पंचायत महारल निवासी शंकर दास पुत्र सुदामा राम का दो मंजिला स्लेटपोश मकान अचानक आग की भेंट चढ़ गया।
जिस समय आग लगी, उस दौरान घर पर दो छोटी बेटियां व शंकर दास ही घर पर थे। जबकि, बाकी परिवार घटना क्रम से करीब आधा घंटा पहले ही बीमार हुई बच्ची को लेकर अस्पताल को निकल गया था। जैसे ही आग की लपटें उठना शुरू हुईं तो आसपास के सभी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, तूफान के चलते देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिसमें दो कमरों वाले स्लेटपोश मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। उधर, हलका पटवारी सुरेश चांगरा ने बताया कि गांव महारल में शंकर दास के दो मंजिला कच्चे स्लेटपोश मकान में आग लगी है। इसमें परिवार को करीब दो लाख के नुकसान का आकलन किया गया। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये सहायता दी गई। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।