फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire in forest corporation's godown, valuable wood ash worth ten lakh rupees

Hamirpur (Himachal) News: ोन निगम के गोदाम में आग, दस लाख रुये की कीमती लकड़ी राख

Tue, 03 Jan 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जीहण पंचायत के बढ़ेत्तर गांव में वन निगम के गोदाम में सोमवार देर रात अचानक आग लग जाने से लाखों की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला। जैसे ही इस घटना की सूचना पंचायत के उपप्रधान मनोज कुमार को मिली तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन केंद्र हमीरपुर को सूचित किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। परंतु उनके जाने के बाद अचानक एक बार फिर से लकड़ी के ढेर में आग लग गई और दोबारा अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और दूसरी बार आग बुझाने में कामयाब मिली।
विज्ञापन

धौलासिद्ध परियोजना का जब निर्माण कार्य आरंभ हुआ था तो उस समय निर्माण स्थल पर काटे गए चीड़ के पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए जीहण पंचायत के बढ़ेत्तर गांव में जमा किया था। यहां चीड़ व अन्य प्रजाति के पेड़ की लकड़ी के टाल लगाए गए हैं। इन्हीं में से एक टाल पर अचानक आग लग गई। एक टाल में दो से तीन ट्रकों का माल रखा जाता है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। लेकिन घटना में लाखों की लकड़ी जलकर राख हो गई। इस घटना में करीबन 10 लाख रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने अग्निशमन केंद्र हमीरपुर को तुरंत इसकी सूचना दी। वहीं रेंज ऑफिसर नादौन कुसुम पाल ने कहा कि पता चलने पर वन निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। अब इस बारे वन निगम मामले की जांच कर रही है, क्योंकि वन विभाग का यह अलग विंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed