{"_id":"665872068972681aa60af02e","slug":"fire-broke-out-in-the-bushes-near-the-dental-department-building-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128703-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दंत विभाग भवन के पास झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दंत विभाग भवन के पास झाड़ियों में लगी आग
विज्ञापन
दंत विभाग भवन के पास झाड़ियों में लगी आग
अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम से पाया काबू
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पास दंत विभाग के भवन के पास नीचे की तरफ झाड़ियों में वीरवार को आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि साथ लगते बिजली के खंभे में भी भड़क गई। आग पर काबू पाने के लिए अस्पताल में लगाए गए फायर फाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने पाइपों को डालकर एकदम से आग पर पानी डाला। वहीं, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने भी तारों को बचाने के लिए कार्य किया अन्यथा अस्पताल के नजदीक आग से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि दंत भवन के पास नीचे झाड़ियों और बीएसएनएल भवन के पास आग लगी थी जिसे अस्पताल में स्थापित किए फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से बुझाया।