फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire brigade ready to control fire on Diwali

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर आग पर कंट्रोल के लिए फायर बिग्रेड तैयार

Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के दमकल केंद्रों पर दिवाली पर आग की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए अग्निशमन केंद्रों के अधिकारी जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ले रहे हैं। शहरों के भीड़भाड़ वाली जगहों पर जहां दमकल की गाड़ियां नहीं जाती हैं वहां पर फायर इंडेंट लगाए गए हैं। हालांकि, इस बार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बड़े धमाकों वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगा रखी है, वहीं ज्यादा धुआं छोड़ने वाले पटाखों की बिक्री पर भी प्रतिबंध है। इस बार ग्रीन पटाखों को जलाने की ही अनुमति मिली है।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर के बड़सर, भोरंज, सुजानपुर, नादौन और हमीरपुर शहरों में दमकल केंद्रों ने आगज पर नियंत्रण करने के पूरे प्रबंध कर रखे हैं। एसडीएम की ओर से तय किए गए पटाखा बिक्री केंद्रों के साथ एक बड़े टेंडर को खड़ा कर दिया गया है। इनकी पानी की क्षमता 4500 लीटर है। अग्निशमन केंद्रों के प्रभारियों ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां भी त्योहारी सीजन के चलते बंद कर दी हैं, ताकि हर जगह पर चौकसी बरती जा सके। केंद्रों के प्रभारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं पर भी आग की कोई घटना दिवाली या इससे पहले होती है तो तुरंत 101 टोल फ्री नंबर डायल करके आग की सूचना दी जाए।
विज्ञापन


दमकल केंद्रों के सभी कर्मचारी चौकस

जिला दमकल अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी विकास खंडों के अग्निशमन केंद्रों के प्रभारियों को दिवाली को लेकर पूरी चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। सभी स्थानों पर प्रशासन के चयनित पटाखा बिक्री केंद्रों के साथ एक बड़े फायर टेंडर को स्थापित कर दिया गया है ताकि आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed