फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire breaks out in shop due to gas cylinder explosion in Kakkar Bazaar

Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ बाजार में गैस सिलिंडर फटने से दुकान में भड़की आग

Sun, 06 Oct 2024 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Oct 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in shop due to gas cylinder explosion in Kakkar Bazaar
कक्कड़ बाजार में सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग। -संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत कक्कड़ में शनिवार सुबह एक दुकान में गैस सिलिंडर फटने से लाखों का नुकसान हो गया। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि कक्कड़ बाजार में स्थित दुकान में सुबह के समय जब उन्होंने गैस चूल्हा जलाया तो अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता के लिए दौड़कर सुरेश कुमार को दुकान से बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

कक्कड़ पंचायत के उपप्रधान सुभाष चंद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सुरेश की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने से दुकान पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, जिससे उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उपप्रधान ने बताया कि सुरेश का इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य सामग्री और अन्य सभी वस्तुएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed