{"_id":"66fd3d8a3455c33184081d07","slug":"fire-breaks-out-in-cow-shed-in-pipli-dhar-cow-and-two-goats-burnt-alive-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137397-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीपली धार में गोशाला में लगी आग, जिंदा जली गाय और दो बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीपली धार में गोशाला में लगी आग, जिंदा जली गाय और दो बकरियां
विज्ञापन
शार्ट सर्किट माना जा रहा आग लगने का कारण, तीन लाख से अधिक नुकसान
पटवारी ने मौके पर आकर नुकसान का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चंबोह पंचायत के गांव पीपली धार में देर रात गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। आग से गोशाला में बंधी गाय और दो बकरियों की भी मौत हो गई। अग्निकांड से परिवार को तीन लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पीपली धार निवासी पीड़ित हेमराज पुत्र फिलू राम ने कहा कि मंगलवार रात को हर रोज की तरह गाय और बकरियों को गोशाला में बांधकर घर में जाकर सो गए। रात 11 बजे के करीब आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया तो आनन फानन में परिवार गोशाला की ओर भागा। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया था कि गोशाला से गाय और बकरियों को बाहर नहीं निकाला जा सका और वह जिंदा जल गईं। गोशाला की छत में लेंटर होने की वजह से दूसरी मंजिल तक आग नहीं पहुंच पाई। पड़ोसियों ने आपसी सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंचायत उपप्रधान महेंद्र सिंह अत्री ने कहा कि रात को गोशाला में भयंकर आग लगने की वजह से गाय और दो बकरियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हेमराज का परिवार बीपीएल से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोशाला के कमरे में घास और लकड़ियां होने की वजह से आग एकदम चारों तरफ फैल गई। गोशाला के जलने, गाय और बकरियों के मरने की सूचना हलका पटवारी और प्रशासन को दी गई। पटवारी ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया। पशु चिकित्सकों ने मरे हुए जानवरों का परीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर जाकर आग लगने के कारणों की छानबीन की।