{"_id":"6a148830c659afebc90149fd","slug":"fir-registered-against-three-for-cramming-sheep-and-goats-into-pickup-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-194802-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भेड़-बकरियां भरने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भेड़-बकरियां भरने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 26 May 2026 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 26 May 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। थाना सदर के तहत पुलिस ने पिकअप में क्षमता से अधिक भेड़-बकरियां भरकर ले जाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार रात करीब 12:10 बजे नाके के दौरान पिकअप में लगभग 38 बकरियां भरी हुई बरामद कीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस सहायता कक्ष भोटा की टीम ने मोरसू के पास नाका लगाया हुआ था। चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि पिकअप में लकड़ी के स्लीपर लगाकर डबल डेकर बनाया गया था और ऊपर-नीचे बकरियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बकरियों को रामपुर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे। उनकी पहचान चालक कुलदीप राज निवासी चलूंज तहसील चुराह, जिला चंबा, पिंकू निवासी कोठी तहसील चुराह, जिला चंबा और मनोज कुमार निवासी गांव हैल तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पिकअप में भेड़-बकरियां क्षमता से अधिक भरी गई थीं। पुलिस ने सभी बकरियों और भेड़ों को मुक्त करवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।