{"_id":"66a4fbb3021134c3d40e0dff","slug":"fir-in-case-of-selling-ration-from-the-store-of-deyotsiddh-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132356-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर के स्टोर से राशन बेचने के मामले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर के स्टोर से राशन बेचने के मामले में एफआईआर
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर में दर्ज हुआ मामला
कनिष्ठ सहायक और कैंटीन हेल्पर के खिलाफ मंदिर अधिकारी ने करवाया केस
एक जुलाई को दियोटसिद्ध में मंदिर स्टोर से राशन बेचने का मामला आया था सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध/हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के स्टोर से राशन बेचने के मामले में मंदिर अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें कनिष्ठ सहायक अजय कुमार और कैंटीन सहायक पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी।
एक जुलाई को बाबा बालक नाथ मंंदिर दियोटसिद्ध के स्टोर से अवैध रूप से राशन बेचने का मामला सामने आया था। इसके बाद दो व्यक्तियों को मंदिर स्टोर से हटाया गया था और अन्य जगह तैनात किया गया था। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें तहसीलदार, मंदिर अधिकारी और चकमोह कॉलेज के प्राचार्य को शामिल किया गया था। इस कमेटी को दस दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। कमेटी ने जांच की और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त हमीरपुर को भेजी। एक जुलाई को स्टोर से 50 किलो आटा और 50 किलो चीनी अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया था। इस पर कार्रवाई हुई है। इस बारे में डीएसपी बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में छानबीन जारी है।