{"_id":"6626ee26a87c7e56c3034474","slug":"finally-the-transport-corporation-updated-the-timetable-board-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126170-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आखिरकार परिवहन निगम ने समयसारिणी बोर्ड को किया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आखिरकार परिवहन निगम ने समयसारिणी बोर्ड को किया अपडेट
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू बस अड्डे में आखिरकार लंबे समय के बाद परिवहन निगम हमीरपुर ने बसों के समयसारिणी बोर्ड को अपडेट कर दिया है। सोमवार को निगम ने बस अड्डा पर नया बोर्ड टांग दिया है। यात्री लंबे समय से यहां लगे बोर्ड को अपडेट करने की मांग कर रहे थे लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना ही किया जा रहा था। वहीं, बस अड्डा परिसर में समयसारिणी के न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। बसों का पता करने के लिए यात्रियों को बुकिंग काउंटर सहित पूछताछ कक्ष के चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे में यात्रियों की समस्या को अमर उजाला ने एक अप्रैल के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसका परिवहन निगम ने कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस अड्डा में समयसारिणी का नया बोर्ड अपडेट लगा दिया है। अब बस अड्डा जाहू में यात्रियों को बसों के आवागमन की समयसारिणी की जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
कोट
डीडीएम हमीरपुर राजकुमार पाठक ने कहा कि बोर्ड को नई समयसारिणी के अनुरूप अपडेट कर दिया गया है। अब यात्रियों को बसों के आवागमन की समयसारिणी जानने में दिक्कत नहीं होगी। अन्य चल रही समस्याओं को भी जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
डीडीएम हमीरपुर राजकुमार पाठक ने कहा कि बोर्ड को नई समयसारिणी के अनुरूप अपडेट कर दिया गया है। अब यात्रियों को बसों के आवागमन की समयसारिणी जानने में दिक्कत नहीं होगी। अन्य चल रही समस्याओं को भी जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन