फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fight over land dispute

Hamirpur (Himachal) News: जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट

Mon, 01 Apr 2024 03:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
एक परिवार की वृद्ध महिला, उसका बेटा और बहू घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कोटला चीलियां पंचायत के बरेटी गांव में जमीन विवाद के कारण हुए झगड़े में एक परिवार की वृद्ध महिला, उसका बेटा और बहू बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित यशपाल (46) ने कहा कि वह अपनी पत्नी सोनू कुमारी के साथ घर के साथ ही बनी अपनी गोशाला की ओर जा रहा था कि पीछे से अचानक उनके पड़ोसी सुरेंद्र कुमार उसकी पत्नी राजकुमारी व बेटे नीरज ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जब उसकी पत्नी ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी बुरी तरह से पीट डाला।


शोर सुनकर मौके पर आई उसकी माता लीला देवी (82) पर भी उन्होंने हमला कर दिया। इससे वृद्ध महिला की दाईं बाजू टूट गई। यशपाल ने कहा कि आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर सुरेंद्र कुमार ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि झगड़ा पहले यशपाल ने आरंभ किया था। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि घायलों का मेडिकल करवा लिया गया तथा मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed