Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Festive enthusiasm outweighs inflation; shoppers throng the markets on Dhanteras.

Hamirpur (Himachal) News: त्योहार का उत्साह महंगाई पर भारी, धनतेरस पर बाजार में उमड़े ग्राहक

Sun, 08 Nov 2026 12:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Nov 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
Festive enthusiasm outweighs inflation; shoppers throng the markets on Dhanteras.
धनतेरस पर्व पर हमीरपुर बाजार तस्वीरों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
लाइवसचित्र
विज्ञापन

धनतेरस पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, गहनों से लेकर बर्तनों की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। धनतेरस के मौके पर हमीरपुर के गांधी बाजार में सुबह से ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे बाजार में रौनक भी बढ़ती रही। कहीं लोग शुभ मानी जाने वाली झाड़ू खरीद रहे हैं, तो कहीं सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। वहीं बर्तनों की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। दोपहर 11: 30 बजे गांधी बाजार में लोग खरीदारी के लिए उत्साहित हैं। कोई पीतल के बर्तन खरीद रहा है, तो कोई स्टील, तांबे और एल्युमिनियम के बर्तनों के दाम पूछकर अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहा है।
दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर और डिस्काउंट दे रहे हैं। हर दुकान पर मोलभाव का दौर जारी है। दोपहर 12:30। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। बर्तनों के अलावा कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गांधी बाजार में वाहनों की आवाजाही बंद कर रखी है, जिससे लोगों को पैदल खरीदारी करने में काफी सुविधा मिल रही है और बाजार में व्यवस्था भी बनी हुई है। वहीं दुकानदार भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के मौके पर इस बार कारोबार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
बर्तनों के दामों में 10 से 15 फीसदी इजाफा
खरीदारी के बीच बर्तनों के दामों में करीब 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। पीतल की कढ़ाई पहले 2400 रुपये में मिलती थी, उसकी कीमत अब करीब 3000 रुपये तक पहुंच गई है। तांबे का जग 500 से बढ़कर 700 रुपये का हो गया है। एल्युमिनियम की कढ़ाई 400 से बढ़कर 550 रुपये, कुकर 800 से बढ़कर 1000 रुपये और स्टील का फ्राईपैन 850 से बढ़कर 1000 रुपये तक पहुंच गया है। बावजूद इसके त्योहार की खरीदारी में कोई खास कमी नजर नहीं आ रही। लोग अपनी जेब और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हर मूल्य के बर्तन उपलब्ध हैं। लोग भी अच्छी खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि शाम तक अच्छा कारोबार होगा।-राजेश पुरी, दुकानदार
-दिवाली को लेकर काम बढ़ गया है। बिस्कट से लेकर नमकीन आदि की खरीदारी हो गई है।-अक्षय चोपड़ा, दुकानदार
-बर्तनों के दामों में कुछ इजाफा हुआ है। फिर भी खरीदारी में कोई कमी नहीं हैं। ग्राहकों को बजट के आधार पर सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।-यशपाल, दुकानदार
-कुछ दिनों से कपड़ों का कारोबार अच्छा रहा है। त्योहारों के लिए लोगों में उत्साह है। हर रेंज के कपड़े उपलब्ध हैं।-सुनील शर्मा, दुकानदार


-हर साल धनतेरस पर कुछ न कुछ खरीदारी करती हूं। धनतेरस पर झाड् खरीदा है। इसे शुभ माना जाता है।-माया देवी, निवासी हमीरपुर।
-धनतेरस पर खरीदारी के लिए हमीरपुर शहर आई हूं। अभी झाडू की खरीद की है। अन्य सामान भी लेना है।-सिमरो देवी, निवासी भलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed