{"_id":"60708b348ebc3e8d3155f380","slug":"female-doctor-infected-after-two-doses-of-corona-vaccine-hamirpur-hp-news-sml3669637111","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक कोरोना वैक्सीन की दो डोज के बाद हुई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक कोरोना वैक्सीन की दो डोज के बाद हुई संक्रमित
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा की महिला चिकित्सक वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद शुक्रवार को पॉजिटिव निकली है। चिकित्सक के संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
चिकित्सक के पॉजिटिव आते ही अस्पताल को तीन घंटों के लिए बंद किया गया और सैनिटाइज किया गया। स्टाफ को गृह संगरोध में रहने को कहा गया है। चिकित्सक के संपर्क में आए स्टाफ सदस्यों के भी टेस्ट होंगे।
बीएमओ बड़सर नरेश शर्मा का कहना है कि भोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। डॉक्टर को जुकाम और खांसी के लक्षण थे। उसने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। महिला गृह संगरोध में है। स्टाफ को होम आइसोलेट कर दिया गया। अब सभी स्टाफ सदस्यों के कोविड टेस्ट लिए जाएंगे। अस्पताल खुला रहेगा और यहां अन्य चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजा जाएगा।