फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Felt the pulse of workers during the day, CM Sukhu went on foot march in the evening

Hamirpur (Himachal) News: दिन में टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, शाम को पैदल मार्च पर निकले सीएम सुक्खू

Tue, 23 Apr 2024 04:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Felt the pulse of workers during the day, CM Sukhu went on foot march in the evening
सुजानपुर बाजार में पैदल रोड शो के दौरान लोगों से मिलते सीएम सुक्खू
सुजानपुर में पहुंच कर उपचुनाव पर किया विशेष मंथन, दलबल के साथ टिकटार्थी भी मिले
विज्ञापन


भाजपा मंडल सुजानपुर के दो पूर्व मंडल अध्यक्षों ने भी की मुलाकात, उपचुनाव पर फोकस

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। शाम को मुख्यमंत्री सुजानपुर बाजार में पैदल मार्च के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से मिलकर चुनावी टोह ली। सीएम सुक्खू गृह जिले के पिछले पांच दिवसीय दौरे के दौरान भी कुछ इसी अंदाज में नजर आए हैं। वह जिला मुख्यालय हमीरपुर में पैदल मार्च निकाल चुके हैं। सुजानपुर में सीएम सुक्खू ने चुनावी टोह लेने के लिए फिर बाजार का रुख किया। सीएम सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात की। सुजानपुर विस क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए टिकटार्थी भी दलबल के साथ पहुंचे। सीएम सुक्खू एक बजे के बाद विश्राम गृह में करीब पांच घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान टिकट के दावेदारों ने सीएम से मुलाकात की। इस दौरान विशेष तौर पर सुजानपुर उपचुनाव को लेकर मंथन किया गया है। सुजानपुर में भाजपा के दो पूर्व मंडलाध्यक्षों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर व राकेश ठाकुर दल बल के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भी पहुंचे। राकेश ठाकुर ने बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट के लिए कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भाजपाई पृष्ठभूमि के दावेदारों के साथ कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर सीएम से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। इस मौके पर सुजानपुर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री यादविंद गोमा, सह प्रभारी विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। सीएम सुकखू ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत है। सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। कांग्रेस सरकार जनहित के लिए काम कर रही है। कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं को उचित मान-सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed