{"_id":"66c895c634c41eba350eb312","slug":"fee-for-making-medical-for-license-will-be-rs-150-instead-of-rs-100-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134237-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लाइसेंस के लिए मेडिकल बनाने पर 100 की जगह लगेगी 150 रुपये फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लाइसेंस के लिए मेडिकल बनाने पर 100 की जगह लगेगी 150 रुपये फीस
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर और मदर टेरेसा योजना के तहत मेडिकल बनाने पर नहीं लगेगी फीस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ का 2024-25 के लिए 11.32 लाख रुपये का बजट पारित
रोगी कल्याण समिति की बैठक में की गई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, दानवीरों का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने की। गलोड़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल और इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी मोहित डोगरा ने गत वर्ष में किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों और वित्तीय लेनदेन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। 2024-25 के लिए आगामी बजट का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। बैठक में सदस्यों की ओर से अस्पताल के उत्थान के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई व आगामी वित्तीय वर्ष में रोगियों की सुविधाओं के लिए 11 लाख 92 हजार रुपये का बजट भी पारित किया गया। गत वर्ष गलोड़ क्षेत्र के कुछ दानवीरों ने तीन लाख रुपये के करीब रोगियों की सेवा के लिए पिलर हीटर, एयर कंडीशन व बिस्तर आदि भी दान दिए गए थे। इस पर एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने इन दानवीरों की तारीफ करते हुए अपने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों को 26 जनवरी या स्वास्थ्य मेले के उपलक्ष्य पर सम्मानित करें। बैठक में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कहा कि गलोड़ के जनप्रतिनिधि गलोड़ के आसपास उपयुक्त जमीन का निरीक्षण करें। यदि जमीन उपलब्ध होती है तो यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सरकार से नया भवन भी मिल सकता है और यह तभी संभव है जब सभी जनप्रतिनिधि मिलजुल कर उपयुक्त जमीन की तलाश करें और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करें।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब लाइसेंस के लिए मेडिकल बनाने पर 100 की जगह 150 रुपये की फीस ली जाएगी। मिड डे मील वर्कर और मदर टेरेसा आदि मेडिकल बनाने पर कोई फीस अदा नहीं होगी। अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए भी अधिकारी कुछ बदलाव कर सकते हैं ताकि यहां आने वाले रोगियों को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर अध्यक्ष एसडीएम अपराजिता चंदेल, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद कौंडल, चिकित्सा अधिकारी मोहित डोगरा, जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी प्रधान, निशा शर्मा, बीडीसी सदस्य प्रकाश चंद, एनजीओ अधिकारी व पूर्व प्रधानाचार्य रविंद्र लखनपाल, व्यापार मंडल के प्रधान सुशील कुमार, मिलाप चंद गौतम, अशोक कुमार शर्मा, सुनील कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी सरोज कुमारी ने भी इस समिति की बैठक में हिस्सा लिया।