{"_id":"65f05ee4ea5a66effb00c8f1","slug":"farmers-should-take-advantage-of-government-schemes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123450-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सरकारी योजनाओं को उठाएं लाभ : प्रो. कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सरकारी योजनाओं को उठाएं लाभ : प्रो. कमल
Tue, 12 Mar 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रभाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा मुख्यातिथि, जबकि कृषि उपनिदेशक सुरेश धीमान एवं पंजाब नेशनल बैंक बड़ू के शाखा प्रबंधक दिव्यांग भारद्वाज विशेष अतिथि रहे।
कार्यशाला में मंडी, हमीरपुर के 60 किसानों ने भाग लिया। डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि किसानों को जागरूक रहना चाहिए। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ उठाया जा सके। इस दौरान परियोजना निदेशक डॉ. शिल्पा ने परियोजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेश धीमान ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. शशि शर्मा, चमन नेगी, डॉ सबिता, डॉ ब्राह्मी, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।