{"_id":"664762eae98a10b82b09ecbb","slug":"farmers-are-liking-coarse-grains-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127849-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: किसानों को पसंद आ रहा मोटा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: किसानों को पसंद आ रहा मोटा अनाज
विज्ञापन
कृषि विक्रय केंद्रों पर अनाज की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में शुक्रवार को मोटे अनाज का बीज लेने के लिए काफी संख्या में किसान पहुंचे। कृषि विक्रय केंद्र पर सुबह ही किसानों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। विक्रय केंद्र पर किसानों को रागी 1340 रुपये प्रति किलो, कोदरा 910 रुपये प्रति किलो, कंगनी 650 रुपये प्रति किलो, बाजरा 500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। मोटे अनाज को सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मनुष्य शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे में किसानों को सब्सिडी के आधार पर ब्लॉक स्तर पर मोटे अनाज का बीज वितरित किया जा रहा है। कृषि विक्रय केंद्रों पर सबसे अधिक बाजरे और रागी के बीजों की डिमांड है। इस बारे में जिला कृषि अधिकारी शशिपाल ने कहा कि छह ब्लाॅकों में मोटे अनाज का 42 क्विंटल बीज वितरित कर दिया गया है। किसान आसानी से कृषि विक्रय केंद्रों पर बीजों की खरीदारी कर सकते हैं।