फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Famous schools of the district increased the admission fees

Hamirpur (Himachal) News: जिला के नामी स्कूलों ने बढ़ाई प्रवेश फीस

Wed, 27 Mar 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
किताबें, स्टेशनरी और वर्दी पहले ही बाजार में हो चुकी है महंगी
विज्ञापन

स्कूलों में प्रवेश फीस बढ़ोतरी होने से बढ़ा बोझ, अभिभावक चिंतित
बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों ने दो से पांच, सीबीएसई स्कूलों ने बढ़ाई पांच से दस फीसदी फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला के निजी स्कूलों ने नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व ही पांच से दस फीसदी तक फीस बढ़ा दी है। सीबीएसई स्कूलों ने कक्षानुसार पांच से दस जबकि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों ने दो से पांच फीसदी प्रवेश फीस बढ़ा दी है। अब प्रवेश के नाम पर स्कूल संचालक अभिभावकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। किताबें, स्टेशनरी और वर्दी पहले ही बाजार में महंगी हो चुकी है। पढ़ाई का बोझ बढ़ने से अभिभावक चिंतित हैं। शहर के सभी नामी स्कूलों में सालाना फीस में वृद्धि की है। हालांकि, नया शिक्षा सत्र शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में फीस बढ़ने के कारण अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्कूल प्रमुखों ने अभिभावकों को फीस और वार्षिक फंड को किस्तों में अदा करने की विकल्प दिए हैं ताकि अभिभावकों को एक साथ अदा करने में परेशानी न हो। अभिभावक हिमांशी, सरिता, रामलाल, नैतिक, रोहित, प्रदीप, देवेंद, राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। स्टेशनरी, पाठ्य सामग्री पहले से महंगी हो गई है। फीस भी हर साल बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए, यह चिंता उनके लिए परेशानी बनी हुई है। जितना कमाते हैं, उससे ज्यादा तो बच्चों की पढ़ाई में ही लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आस-पास सरकारी स्कूल न होने से उन्होंने अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिल करवाया है लेकिन प्रत्येक वर्ष पांच से दस फीसदी फीस बढ़ने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सरकारी स्कूलों की तर्ज पर निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की फीस निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed