फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Famous Ladour's Sawyer Fair will not be held on the roadside

Hamirpur (Himachal) News: सड़क के किनारे नहीं लगेगा प्रसिद्ध लदरौर का सायर मेला

Sun, 10 Sep 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा लदरौर में सायर पर्व पर लगने वाला मेला इस बार सड़क के किनारे नहीं होगा। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने रविवार को मेले के लिए नई जगह की तलाश की और इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उपमंडल भोरंज की हरलोग पंचायत कईं वर्षों से लदरौर में सायर मेले का आयोजन करती आई है। यह मेला ऊना के कलखर वाया जाहू राज्य मुख्य मार्ग के किनारे करीब एक किलोमीटर तक लगता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार मेले को सड़क के बाहर करने के लिए हरलोग पंचायत घर में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें भोरंज विधायक विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मेले को सड़क के बाहर लगाने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर डाकघर के पास जगह का निरीक्षण किया गया। विधायक सुरेश कुमार कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इन्हें विकसित करना बहुत जरूरी है। लदरौर सायर मेले को आकर्षक बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा लेकिन इसका आयोजन सड़क से बाहर करना बहुत जरूरी है। मेले में मूलभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि एक कार्य योजना बनाएं ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। लदरौर सायर मेला काफी पुराना है, इसे जिला स्तरीय बनाने का भी प्रयास रहेगा। इस दौरान पंचायत भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, युकां अध्यक्ष राकेश गोल्ड़ी, जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के बोर्ड निदेशक विक्रम शर्मा, हरलोग पंचायत प्रधान मोनिका, उपप्रधान अरुण ठाकुर, रंजना कुमारी, जाहू पंचायत के पूर्व प्रधान चमल लाल शर्मा, लदरौर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल, जसवंत सिंह, सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed