{"_id":"682a32a772477434e30aef5a","slug":"faith-swelled-in-diyotasiddh-40-thousand-devotees-visited-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156096-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में उमड़ी आस्था, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में उमड़ी आस्था, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन
Mon, 19 May 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 19 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री के ओएसडी(ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्य
- फोटो : mathura
सचित्र
मंदिर न्यास ने 24 घंटे खुला रखा पौणाहारी का दरबार, चेकिंग के बाद मंदिर में मिला प्रवेश
दिनभर बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजता रहा परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ज्येष्ठ रविवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में माथा टेका और बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाबा बालक नाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। लंबी कतारों में श्रद्धालुओं को कई घंटों तक दर्शनों के लिए खड़ा रहना पड़ा। चैत्र माह मेलों के समाप्त होने के बाद में प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और देश-विदेश से हर रोज हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है।
बीते सप्ताह बाबा बालक नाथ मंदिर में महज आठ हजार श्रद्धालु ही मंदिर पहुंचे थे। वहीं, न्यास की ओर से भी मंदिर को 24 घंटे खुला रखने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया है। इससे श्रद्धालु शनिवार देर रात ही मंदिर में पहुंच गए थे। मंदिर में दर्शनों के लिए शाम 05:00 बजे तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
वहीं, यातायात को सुचारू रूप से चलाने में पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर परिसर में निजी सुरक्षा कर्मचारी भी मंदिर न्यास द्वारा तैनात किए गए गए हैं, जो भीड़ को संभालने में कड़ी मशक्कत करते रहे।
कोट
रविवार को मंदिर में 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में माथा टेका और बाबा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। चेकिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम व न्यास अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध
बाक्स:
धनवीर ठाकुर ने किए बाबा बालक नाथ के दर्शन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ओएसडी धनवीर ठाकुर ने भी बाबा बालक नाथ मंदिर की गुफा में शीश नवाया। न्यासियों सतीश सोनी व अन्य ने उन्हें बाबा बालक नाथ की फोटो और पट्टका देकर सम्मानित किया। धनवीर ठाकुर इससे पूर्व एसडीएम बड़सर एवं न्यास अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री के ओएसडी(ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्य- फोटो : mathura