फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Faith is taking a toll on the lives of fish

Hamirpur (Himachal) News: मछलियों के जीवन पर भारी पड़ रही श्रद्धा

Sun, 02 Nov 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Faith is taking a toll on the lives of fish
ताल में मरी हुई मछलियां। संवाद
ताल (हमीरपुर)। राजाओं के कार्यकाल में बनाए गए ऐतिहासिक ताल में लोगों की श्रद्धा मछलियाें के जीवन पर भारी पड़ रही है। अधिक फीडिंग होने और गंदगी के कारण मछलियां मरना शुरू हो गई हैं। शनिवार को ताल में लगभग 15 मछलियां मरी हुई मिलीं।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो तालाब में फैल रही गंदगी के कारण मछलियां मरने लगी हैं। अगर इस तालाब की उचित सफाई नहीं की गई तो आने वाले समय में मछलियों के मरने की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। तालाब में पानी की निकासी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मत्स्य विभाग के कर्मचारी भी सप्ताह में एक बार निरीक्षण तो करते हैं, लेकिन कमियों को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मछलियों के मरने की सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, अधिकारियों ने जब जांच की तो यह बात सामने आई है कि तालाब में मछलियों के खाने के लिए ओवर फीडिंग हो रही है जिसके कारण ऑक्सीजन और अन्य गेसों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर फिडिंग करने से रोका जा रहा
अधिकारियों की मानें तो मॉनिटिरिंग के लिए एक कर्मचारी नियमित रूप से चेकिंग कर रहा है और लोगों को ओवर फीडिंग से रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लोग आटा आदि वस्तुएं अधिक मात्रा में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों में मनोहर लाल मिश्रा, विपिन मिश्रा, ईश्वर दास, तिलक राज, संतोष कुमार, संजय कुमार, मीना देवी, संतोषी कुमारी आदि का कहना है कि पानी की निकासी सही न होने से घरों का गंदा पानी ताल में मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि तथा विभाग के अधिकारियों की सुस्ती मछलियाें के जीवन पर भारी पड़ रही है।


कोट :

ताल में मछलियों के मरने की सूचना मिलने के बाद हमने मौके का निरीक्षण किया है। लोग आवश्यकता से अधिक फीडिंग कर रहे हैं। इसके कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई है। विभाग ने लोगों को निर्देश दिए हैं कि वह जरूरत से ज्यादा फीड न डालें। इससे गंदगी बढ़ रही है। -अजय कुलदीप, एफओ, मत्स्य विभाग हमीरपुर

ताल में मरी हुई मछलियां। संवाद

ताल में मरी हुई मछलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article