{"_id":"69bda06cd6917f258607c084","slug":"failure-to-segregate-dry-and-wet-waste-will-result-in-a-fine-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187299-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सूखा और गीला कचरा अलग अलग न देने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सूखा और गीला कचरा अलग अलग न देने पर लगेगा जुर्माना
Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्थानीय निकाय के तहत लोगों को अब गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग न देना भारी पड़ सकता है। बार-बार लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करने के बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं, जिस पर अब लोगों के खिलाफ नगर निगम जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
नगर निगम हमीरपुर के तहत सूखा और गीला कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था की गई है। मगर शहर में कुछ लोग अभी भी गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं दे रहे हैं। नगर निगम ने लोगों को नोटिस भी जारी किए थे।
नोटिस मिलने के बाद भी लोगों ने अलग-अलग कूड़ा देना शुरू कर दिया है, लेकिन फिर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आई है। अलग-अलग कूड़ा न देने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम 500 रुपये से पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन
पहली बार जुर्माना लगने के बाद भी अगर लोग सुधार नहीं करते हैं तो फिर प्रतिदिन दो हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
बता दें कि नगर निगम हमीरपुर के तहत प्रतिदिन नौ टन गीला और 14 टन सूखा कचरा निकल रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को सूखा तथा गीला कचरा अलग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना है कि नगर निगम का यह कदम सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में कितना कारगर साबित होता है।