फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Faglot club won the cricket match in hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: फगलोट क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 06 Feb 2023 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Faglot club won the cricket match in hamirpur
बडैहर में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करते युवक मंडल के सदस्य।
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बडैहर युवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा सुलगवान के मैनेजर आशीष कुमार मुख्यातिथि रहे। बडैहर युवक मंडल के प्रधान विरेंद्र महवाल ने कहा कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच डोम वॉरियर और फगलोट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें फगलोट की टीम ने डोम वॉरियर को हराकार फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




दूसरा सेमीफाइनल मैच लुद्दर टिक्करी और बिझड़ी के बीच खेला गया। इसमें लुद्दर टिक्करी की टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 80 रन का लक्ष्य रखा, मगर बिझड़ी की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। फाइनल मैच में लुद्दर टिक्करी की टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 100 रन बनाकर जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य फगलोट की टीम के सामने रखा।
विज्ञापन




फगलोट के बल्लेबाजों ने चौकों व छक्कों की बदौलत मैच को जीत तक पहुंचा दिया। अंतिम चार ओवर में छह गेंदों पर दस रन बनाए। दो गेंद शेष रहते अंत में छक्का लगाकर टीम ने प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में फगलोट की मैन ऑफ का मैच टिंकू, मैन ऑफ का सीरिज दीपू राणा, बेस्ट गेंदबाज सोनू को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर विशाल, सुरजीत, नरेंद्र सिंह, हेमराज शर्मा, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक रमेश कौशल, गौरव डोगरा, सप्पु, सुशील, सुरेश कालिया, विजय डोगरा, वतन सिंह डोगरा, अजीत सिंह, जानू, आरके सिंह व अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार रुपये व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 31 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed