{"_id":"6285342f039148683e376f8a","slug":"facility-of-ct-scan-machine-will-be-available-in-medical-college-from-today-hamirpur-hp-news-sml409270145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की आज से मिल जाएगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की आज से मिल जाएगी सुविधा
विज्ञापन
Facility of CT scan machine will be available in medical college from today
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में वीरवार से सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो जाएगी। वीरवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल वर्चुअल माध्यम से इस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। करीब ढाई वर्ष के बाद हमीरपुर में सीटी स्कैन सुविधा फिर से मिलने जा रही है। इस मशीन को 1.24 करोड़ रुपये में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है।
पूर्व में भी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा थी, लेकिन ढाई साल पहले मशीन में तकनीकी खराबी आई थी। मरम्मत पर सरकारी धनराशि खर्च की गई। इसके बावजूद पुरानी मशीन नहीं चल पाई। पिछले ढाई वर्षों से अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की मांग उठाई जा रही थी। रोगी कल्याण समिति की बैठक और मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे के दौरान भी कई बार सीटी स्कैन मशीन का मुद्दा उठा। इसके बाद अब अस्पताल में मशीन स्थापित हुई है।
इस मशीन का लाभ न केवल हमीरपुर बल्कि हमीरपुर जिले की सीमा से सटे कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और मंडी जिले के लोगों को भी मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन को चालू करने से पूर्व रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों को इसके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में छह विशेषज्ञ सेवारत हैं। उधर, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की प्रिंसिपल डॉ. सुमन यादव ने कहा कि सीटी स्कैन मशीन को अस्पताल में स्थापित कर दिया गया है। वीरवार को इस मशीन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।