{"_id":"62a88d5e98040247774b1e6a","slug":"fa-2-examinations-will-be-held-in-the-schools-of-the-district-in-august-hamirpur-hp-news-sml412068628","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्कूलों में अगस्त में होगी एफए-2 की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्कूलों में अगस्त में होगी एफए-2 की परीक्षाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षाओं की एफए-2 की परीक्षाएं अगस्त में होंगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद अगस्त के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं देंगे। वहीं, परीक्षाओं के दौरान लिखित और मौखिक रूप से विद्यार्थियों के आधार की जांच होगी।
एफए-2 की परीक्षाएं आयोजित करने से पूर्व शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार असेसमेंट को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में छुट्टियों के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान परेशानी का सामना न करने पड़े। परीक्षाओं के दौरान स्कूल स्वयं ही सहायता बैंक से प्रश्न पत्रों को तैयार करेंगे।
परीक्षाओं में पहली, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 25 अंक के प्रश्न पत्र होंगे। विद्यार्थियों के लिए लिखित पांच, जबकि मौखिक 20 अंक का पेपर होगा। दूसरी कक्षा के लिए दस मौखिक, 15 अंक लिखित होंगे। तीसरी कक्षा के लिए प्रश्न पत्र 30 अंक के होंगे। इसमें 15 लिखित, कक्षा गतिविधि के पांच, असाइनमेंट के पांच, प्रभावी संचार के पांच अंक रखे गए हैं। वहीं, छठी से आठवीं कक्षाओं की परीक्षाएं भी इसी अंतराल में आयोजित होंगी। परीक्षाओं में लिखित, मौखिक रूप में विद्यार्थियों के आधार की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुनील कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से जिले के स्कूलों में शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद पहली से आठवीं कक्षा तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसमें विशेष रूप से बच्चों के आधार को जांचा जाएगा।