Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eye donation can be done within six hours of death: CMO

मृत्यु के छह घंटे के भीतर हो सकता है नेत्रदान : सीएमओ

Tue, 26 Aug 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि नेत्रदान की प्रक्रिया मृत्यु के छह घंटे के भीतर पूरी की जा सकती है और इसमें मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, यहां तक कि जो लोग चश्मा पहनते हैं, वे भी नेत्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 अगस्त से पखवाड़े की शुरुआत होनी थी, लेकिन स्कूल में छुट्टी होने के कारण सोमवार को कार्यक्रम नहीं हो सके। मौसम के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आठ सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नेत्रदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि नेत्रदान करने पर कोई खर्च नहीं आता। नेत्रदाता की मृत्यु होने पर नेत्र संग्रह केंद्र की ओर से डॉक्टर सीधे उनके घर भेजा जाता है और वहीं पर प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान न केवल किसी की दृष्टि बहाल करता है, बल्कि जीवन को नई रोशनी भी देता है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर नेत्रदान को प्रेरणा का माध्यम बनाएं और दूसरों की जिंदगी में उजियारा फैलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed