फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Expressed gratitude for full payment of pending medical bills

Hamirpur (Himachal) News: लंबित चिकित्सा बिलों का पूरा भुगतान करने पर जताया आभार

Tue, 12 Nov 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन
विज्ञापन

पेंशनर भवन हमीरपुर के सभागार में जिला प्रधान की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक सोमवार को जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर के सभागार में हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव शंभू राम जसवाल ने किया।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों को बैठक एजेंड़ा से अवगत करवाते हुए जिला में संघ गतिविधियों की भी जानकारी दी। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, रंजीत सिंह ठाकुर, नादौन प्रधान जगदीश शर्मा, हमीरपुर खंड सलाहकार बनारसी पटियाल, सुजानपुर प्रधान पृथ्वीराज शर्मा, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश पाठक, टौणीदेवी सदस्य केहर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों ने लंबित मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न विभागों में लंबित चिकित्सा बिलों का पूरा भुगतान करने, दीपावली पर्व पर पेंशन देने, जनवरी, 2023 से महंगाई भत्ता की देय किस्त जारी करने और 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों का पूरा बकाया जारी करने की घोषणा के लिए आभार प्रकट किया। जिला प्रधान केसी गौतम ने समस्त खंड पदाधिकारियों से आगामी संघ चुनावों को मध्यनजर सत्र 2025-27 के लिए कार्यक्रम को तीव्रता से चलाया जाए, ताकि खंड चुनाव से पहले खंड के सभी सदस्यों से संपर्क स्थापित किया जा सके। सदस्यों ने संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमेंट, कम्युटेशन की बकाया राशि का भुगतान, जारी किस्तों का बकाया शीघ्र जारी करने के लिए अपनी मांगों को दोहराया। बैठक में सर्वश्री साली ग्राम ठाकुर, बलदेव दास शर्मा, मोहिंद्र, दीप चंद, राम चंद कटोच, प्रेम चंद शर्मा, जैसी राम पुरी, तिलक राज, कृष्ण स्वरूप, संतोष कुमार कटोच सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed