फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Expressed anger over non-payment of pension on time

Hamirpur (Himachal) News: समय पर पेंशन का भुगतान न होने पर जताया रोष

Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक बुधवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र बस स्टैंड हमीरपुर में जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशन का भुगतान समय पर न होने का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए रोष जताया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि जिन वारिष्ठ नागरिकों ने निगम में रहते हुए 30 से 35 वर्ष तक अपने परिवार से दूर रहकर बरसात, ठंड व कड़कती धूप में रात-दिन जनता की सेवा की है, उन्हें इस आयु में पेंशन कभी 18 तो कभी 27 तारीख को दी जाती है। अप्रैल माह की पेंशन तो दो जून को खातों में डाली गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह है कि मंच को बैठक के लिए बुलाकर समस्याओं का समाधान करें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव नंदलाल, रघुनाथ, राम लाल, वलदेव, कुलवंत, बलवीर पठानियां, सुरिंद्र, हरनाम पुरुषोत्तम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed