फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Expansion of Barara-Bakar Khad via Patnaun road begins

Hamirpur (Himachal) News: बराड़ा-बाकर खड्ड वाया पटनौण सड़क का विस्तारीकरण शुरू

Thu, 30 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग ने बराड़ा से बाकर खड्ड वाया पटनौण सड़क को अपग्रेड करने का कार्य आरंभ कर दिया है। सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जा रहा है। चौड़ाई बढ़ने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत यह कार्य करवाया जा रहा है। करीब सात किलोमीटर सड़क पर पौने चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रह हैं। पहले सड़क तीन मीटर चौड़ी थी। अब सड़क की चौड़ाई को पौने चार मीटर किया जा रहा है। बराड़ा से बाकर खड्ड वाया पटनौण सड़क पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी होती थी। कहीं-कहीं सड़क इतनी संकरी हो जाती थी कि वाहन चालक बड़ी मुश्किल से पास ले पाते थे।
विज्ञापन

वहीं, इस मार्ग में काफी तीखे मोड़ भी हैं, जिन्हें भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जल्द ही कार्य संपन्न कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और उनका आवागमन भी सुविधापूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-बराड़ा-बाकर खड्ड वाया पटनौण सड़क को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत कार्य जारी है। सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर पौने चार मीटर किया जा रहा है। सात किलोमीटर सड़क पर करीब पौने चार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
-नितिश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed