{"_id":"68305f631c582ec321070e1a","slug":"exam-shedule-exam-shedule-hamirpur-hp-news-r-19-1-sml1038-539183-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब 29 मई और 17 व 18 जून को होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब 29 मई और 17 व 18 जून को होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
एचपीटीयू ने स्थगित परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से स्थगित बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य विषयों की नियमित और रिअपीयर परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब यह परीक्षाएं 29 मई, 17 और 18 जून को होंगी।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले यह परीक्षाएं 17 और 18 मई को होनी थीं, लेकिन एचपीटीयू की ओर से 17 मई को एचपीसीईटी परीक्षा करवाई गई थी, जिस कारण उस समय यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। नए शेड्यूल के मुताबिक नियमित सेमेस्टर और रिअपीयर की बी फार्मेसी, बीटेक, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए आदि की परीक्षाएं 29 मई को होंगी। वहीं, बी आर्क की परीक्षाएं 17 और 18 जून को होंगी। तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उधर, एचपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कवर ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 17 मई को एचपीसीईटी परीक्षा होने के कारण नियमित सेमेस्टर और रिअपीयर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी न हो।