{"_id":"63a34a58f8381110a75c7cae","slug":"ex-servicemen-protest-against-the-closure-of-cement-plants-hamirpur-hp-news-sml431543222","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट प्लांटों को बंद करने पर पूर्व सैनिकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट प्लांटों को बंद करने पर पूर्व सैनिकों ने किया विरोध
विज्ञापन
मांगों को लेकर हमीरपुर में रोष रैली निकालते पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बिलासपुर के बरमाणा और सोलन के दाड़लाघाट स्थित दो सीमेंट प्लांट को बंद करने के विरोध में बुधवार को हमीरपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने रोष रैली निकाली।। पूर्व सैनिक निगम कार्यालय के बाहर सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने एकत्रित होकर हमीरपुर बाजार तक प्रदर्शन किया। रोष रैली के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष योगिंद्र अवस्थी के अलावा पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे। योगिंद्र अवस्थी ने कहा कि सीमेंट प्लांट कंपनी के मालिकों ने मनमानी करते हुए प्लांट को बंद किया है। इसके विरोध में पूर्व सैनिकों की ओर से रोष रैली निकाली गई। उन्होंने मांग की है कि ट्रक ऑपरेटरों की मांग को जल्द पूरा किया जाए और सीमेंट प्लांटों को खोला जाए।
अवस्थी ने कहा कि जिला हमीरपुर में 347 ट्रक सीमेंट प्लांट में लगे हैं। अगर सीमेंट प्लांट को नहीं खोला जाता है तो संघर्ष जारी रहेगा। सीमेंट प्लांट मालिकों की सोच है कि हिमाचल के ट्रक ऑपरेटरों को दरकिनार करके बाहर से ट्रकों से माल ढुलाई करवाई जाए। उन्होंने चेताया है कि अगर बाहर से गाड़ियों को सीमेंट ढुलाई के लिए लाया जाता है, इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। इस बारे में ट्रक ऑपरेटर सदस्य विजय ढटवालिया और जोगिंद्र सिंह ने कहा कि सीमेंट प्लांट बंद होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
ट्रक माल ढुलाई में दो रुपये पहले ही रेट कम किया गया है, फिर भी सीमेंट प्लांट नहीं खोला जा रहा। पहले सीमेंट प्लांट वालों ने पुरानी गाड़ियों को बंद करने के आदेश दिए थे। अब नई गाड़ियां प्लांट में लगाईं। अब प्लांट बंद कर दिए हैं। इससे बैंक लोन की किस्त देने के लिए दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का हल किया जाए।